Showing posts with label PIB. Show all posts
Showing posts with label PIB. Show all posts

Sunday, January 20, 2013

गुवाहाटी में अंतराष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट का उद्घाटन

19-जनवरी-2013 18:01 IST
असम के राज्‍यपाल जानकी बल्‍लभ पटनायक ने किया पर्यटन मार्ट का उद्घाटन 
चिरंजीवी का विदेशी पर्यटकों के आगमन में तेजी लाने का आह्वान
इस अवसर पर केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्री श्री के. चिरंजीवी ने  कहा कि मार्ट में बड़ी संख्‍या में प्रतिनिधियों के आने से पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में नए पर्यटन केन्‍द्रों की यात्रा के प्रति बढ़ती रुचि का पता चलता है। उन्‍होंने कहा कि भारत तेजी से पर्यटन का प्रमुख केन्‍द्र बनकर उभर रहा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्‍या बढ़ रही हैं लेकिन ऐसे पर्यटकों के आने की दर में तेजी लाने की जरूरत है। पर्यटन मंत्रालय ने दरअसल भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन की दर मौजूदा शून्‍य दशमलव 6 प्रतिशत से बढ़ाकर अगले पांच वर्षों में एक प्रतिशत करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। पूर्वोत्‍तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने मंत्रालय की विभिन्‍न पहल का उल्‍लेख करते हुए श्री चिरंजीवी ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए मंत्रालय ने योजना बजट का 10 प्रतिशत आवंटित किया था जबकि वास्‍तविक व्‍यय पिछले वर्षों में 10 प्रतिशत से अधिक हुआ है। पर्यटन मंत्री ने विभिन्‍न पक्षों से पर्यटन क्षेत्र को आधुनिक बनाने का दृष्टिकोण विकसित करने, वैश्विक पर्यटन क्षेत्र में आ रहे परिवर्तन के अनुरूप ढलने और पर्यटन की वास्‍तविक क्षमता हासिल करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि मार्ट नियमित आयोजन बन जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि ऐसे मार्ट से इस क्षेत्र को विभिन्‍न बाजारों में प्रदर्शित और पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। तीन दिन के मार्ट में 23 देशों से 85 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, इनमें आसियान देश, बांग्‍लादेश, भूटान, जापान, कोरिया, आस्‍ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्‍पेन, स्‍वीटजरलैंड, स्‍वीडन, ब्रिटेन और अमरीका शामिल हैं। 

विदेशों से आए प्रतिनिधि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के विक्रेताओं के साथ आमने-सामने चर्चा कर सकेंगे। इससे क्षेत्र के पर्यटन उत्‍पादन आपूर्तिकर्ताओं को अंतर्राष्‍ट्रीय और घरेलू खरीददारों तक पहुंचने और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद‍मिलेगी। विदेशी प्रतिनिधियों के अलावा देश के विभिन्‍न भागों से 70 घरेलू खरीददार और भाग ले रहे 9 राज्‍यों से 108 विक्रेता भी मार्ट में शामिल हैं। 

व्‍यापारिक बैठकों के अलावा सांस्‍कृतिक संध्‍या और प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भी किया जाएगा। राज्‍य सरकार ने विदेशी प्रतिनिधियों के लिए 21 से 28 जनवरी, 2013 के बीच यानी मार्ट के बाद क्षेत्र के राज्‍यों से अवगत होने के लिए टूअर आयोजित किए हैं, इसका मकसद पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के राज्‍यों की विभिन्‍न किस्‍मों के पर्यटन उत्‍पादों के प्रति जागरूकता लाना और प्रतिनिधियों को गंतव्‍य के प्रति अनुभव और प्रारंभिक जानकारी दिलाना है। 

अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट 2013 न केवल पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में आयोजित पहला ऐसा अंतर्राष्‍ट्रीय आयोजन है अपितु भारत के विशिष्ट क्षेत्र पर ध्‍यान केन्द्रित करने के लिए पहला अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट भी है। उम्‍मीद है कि इससे 8 पूर्वोत्‍तर राज्‍यों और पश्चिम बंगाल के पर्यटन उद्यमी-व्‍यापारी एक स्‍थान पर एकत्रित होंगे। (PIB)

वि.कासोटिया/सतपाल/दयाशंकर - 254

Friday, January 18, 2013

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हाट

23 देशों के करीब 85 क्रेता प्रतिनिधियों ने की भाग लेने  पुष्टि  
देशी और अतंर्राष्ट्रीय बाजारों में पूर्वोत्तर क्षेत्र की पर्यटन क्षमताओं को उजागर करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, 18 से 20 जनवरी 2013 तक गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हाट का आयोजन कर रहा है। गुवाहाटी में आज इसकी घोषणा करते हुए पर्यटन सचिव श्री परवेज दीवान ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों तथा विश्व से क्रेता तथा मीडिया प्रतिनिधि उक्त हाट में भाग लेंगे तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र एवं पश्चिम बंगाल के विक्रेताओं से सीधी बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन उत्पाद की आपूर्ति करने वालों की अंतर्राष्ट्रीय तथा देशी क्रेताओं तक पंहुच बनेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्री दीवान ने सूचित किया कि 23 देशों के करीब 85 क्रेता प्रतिनिधियों ने हाट में भाग लेने की पुष्टि की है। इसका ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया हैः-

देश
प्रतिनिधियों की संख्या

देश
प्रतिनिधियों की संख्या
ऑस्ट्रेलिया
4

मलेशिया
4
बांग्लादेश
6

म्यांमार
5
भूटान
5

फिलीपींस
1
ब्रूनेई
1

सिंगापुर
7
कंबोडिया
8

स्पेन
1
फ्रांस
2

स्वीडन
1
जर्मनी
3

स्विजरलैंड
1
इंडोनेशिया
2

थाईलैंड
4
इटली
2

यूनाइटेड किंगडम
3
जापान
4

अमेरिका
1
कोरिया
5

वियतनाम
7
लाओ पीडीआर
8





        विदेशी प्रतिनिधियों के अलावा देश के अन्य हिस्सों से करीब 70 घरेलू क्रेता तथा 9 राज्यों के 108 विक्रेता इसमें शामिल होंगे। 19 जनवरी 2013 को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हाट का उद्घाटन असम के राज्यपाल श्री जानकी बल्लभ पटनायक करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री चिरंजीवी भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन के बारे में विशेष ब्लाग दिसंबर 2012 से परिचालित किया गया है। इस ब्लाग को नियमित रूप से अद्यतन किया जा रहा है। इसे पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट www.incredibleindia.org पर देखा जा सकता है।(PIB)18-जनवरी-2013 17:52 IST
***                  
वि.कासोटिया/यादराम/चित्रदेव-247

Saturday, October 13, 2012

गुवाहाटी परियोजना के लिए निवेश स्‍वीकृति

12-अक्टूबर-2012 17:46 IST
योजना की लागत लगभग 14.2078 करोड़ रूपये 
योजना आयोग ने ‘‘ब्रह्मपुत्र नदी के कटाव से मकाधुज क्षेत्र (जिला कामरूप, असम) की सुरक्षा’’ परियोजना के लिए निवेश को स्‍वीकृति प्रदान की है। योजना की लागत लगभग 14.2078 करोड़ रूपये (2011-12 के मूल्‍य स्‍तर पर) है। 

परियोजना वित्‍त वर्ष 2013-14 तक पूरी हो जाएगी और योजना खाते 31 मार्च, 2014 को बंद कर दिए जाएंगे। राज्‍य वार्षिक योजना के प्रावधानों के अनुसार परियोजना पूरी की जाएगी। असम सरकार का राज्‍य वित्‍त विभाग खर्चों पर नियंत्रण करेगा और स्‍वीकृति राशि के अंतर्गत ही परियोजना को पूरा किया जाएगा। मानसून के पहले और बाद में तथा कार्य के दौरान नियमित रख-रखाव का कार्य राज्‍य सरकार का दायित्‍व होगा। गांवों के अंदर जल निकासी को दुरुस्त करने का काम भी किया जाएगा। मनरेगा की धनराशि को इस उद्देश्‍य के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा। (PIB)


वि.कासोटिया/अरूण/तारा – 4918

Saturday, September 29, 2012

A public rally in Dibrugarh

A rally on Bharat Nirman
A public rally on Bharat Nirman organised by the Directorate of Field Publicity, Dibrugarh in association with the Press Information Bureau, Guwahati at Duliajan, in Dibrugarh District of Assam on September 28, 2012. (PIB)                    28-September-2012

Monday, September 17, 2012

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दल

गुवाहाटी का दौरा 18-19 सितम्‍बर 2012 को
NDMA
राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण- एनडीएमए के सदस्‍य श्री वी.के. दुग्‍गल और श्री के.एम. सिंह 18-19 सितम्‍बर 2012 को गुवाहाटी के दौरे पर जायेंगे, जिसमें वे आपदा प्रबंधन संबंधी प्रभारी मंत्री, मुख्‍य सचिव, पुलिस महानिदेशक और असम के अन्‍य वरिष्‍ठ आधिकारियों के साथ असम में हाल में आई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे। एनडीएमए दल इसका भी विश्लेषण करेगा कि भविष्‍य में मौजूदा अग्रिम चेतावनी प्रणाली में सुधार, तैयारी तथा संकट की स्थिति में कमी लाने के क्‍या उपाय किये जा सकते हैं तथा भारत सरकार द्वारा इसके लिए क्‍या सहायता मुहैया कराई जा सकती है। 
एनडीएमए के इस दल के साथ श्री बी.एस. अग्रवाल, संयुक्‍त सलाहकार (मिटिगेशन प्रोजेक्‍ट्स) और डॉक्‍टर एस.के. जेना, वरिष्‍ठ शोध अधिकारी भी जायेंगे। 
समीक्षा बैठक में श्री सी.के. अग्रवाल, मुख्‍य अभियंता, शिलांग/गुवाहाटी के केन्‍द्रीय जल आयोग कार्यालय से दीपक कुमार, अधीक्षण अभियंता (समन्‍वय), भारतीय मौसम विभाग गुवाहाटी के श्री अवदेश कुमार, गुवाहाटी के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्‍थान के फैकल्‍टी सदस्‍य, ब्रह्मपुत्र बोर्ड के अध्‍यक्ष काशीन्‍द्र यादव, पूर्वोत्‍तर अंतरिक्ष केन्‍द्र शिलांग के डॉक्‍टर दिगम्‍बर बर्मन और राष्‍ट्रीय आपदा कार्रवाई बल बटालियन के कमांडेंट श्री ए.के. सिंह भी भाग लेंगे। (पत्र सूचना कार्यालय)
17-सितम्बर-2012 18:40 IST
***

NDMA Team to Visit Guwahati

To review the recent floods in Assam  
NDMA
Shri V.K. Duggal and Shri K.M. Singh, members of National Disaster Management Authority (NDMA), will be visiting Guwahati on September 18-19, 2012 to review the recent floods in Assam with the Minister incharge of Disaster Management, Chief Secretary, DGP and other senior officers of Assam. The team will also analyse as to what can be done to improve the existing early warning, preparedness response and mitigation systems for future and what assistance can be provided by the Govt. of India in this regard. 
The Members will be accompanied by Shri B.S. Aggarwal, Jt. Advisor (Mitigation Projects) and Dr. S.K. Jena, Senior Research Officer. 
S/Shri C.K. Agrawal, Chief Engineer, Deepak Kumar, Superintendent Engineer (Coordination) from the office of Central Water Commission, Shillong/Guwahati, Shri Avdesh Kumar from India Meteorological Department, Guwahati, Faculty Member from Administrative Training Institute, Guwahati and Shri Kashindra Yadav, Chairman, Brahmaputra Board and Dr. Digmber Barman from North Eastern Space Application Centre, Shillong, and Shri A.K. Singh, Commandant, NDRF Batallion, Guwahati will also be attending the meeting.(PIB)
 17-September-2012 17:43 IST
***

Monday, August 13, 2012

Talking to the riot victims

At Deborgaon Relief camp, in Kokrajhar district of Assam 
The Union Home Minister, Shri Sushil Kumar Shinde and the Chairperson, National Advisory Council, Smt. Sonia Gandhi along with the Assam Chief Minister, Shri Tarun Gogoi talking to the riot victims, at Deborgaon Relief camp, in Kokrajhar district of Assam on August 13, 2012.. (PIB photo)   13-August-2012